बहसूमा। कस्बे के वासी मोहल्ला स्थित कंपोजिट विद्यालय की फोटो संवाद
बहसूमा। कस्बे के मोहल्ला बसी स्थित कंपोजिट विद्यालय में बुधवार को बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इंचार्ज अध्यापक मनोज कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं का पुष्प वर्षा कर व तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया और उन्हें निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की गईं। यहां पर पहले दिन 35 बच्चे स्कूल पहुंचे। नए सत्र में क्लास में प्रार्थना सभा में बच्चों को पहले समाचार पत्र पढ़ने के निर्देश थे। हालांकि पहले दिन बच्चों को अखबार नहीं पढ़वाया गया। यहां सहायक अध्यापिका मीनाक्षी, सोनी त्यागी, सरल कुमार, कार्तिका व सोनी मौजूद रहीं। वहीं मंगल बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय इंचार्ज निधि के नेतृत्व में शिक्षिकाओं ने बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया। नए सत्र के पहले दिन विद्यालयों में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।