सरधना। गूजरान गेट स्थित श्री मुक्ति धाम सेवा ट्रस्ट कार्यालय पर भाजपा मंडल अध्यक्ष का स्वागत कि
सरधना। दौराला मार्ग पर गुजरान गेट स्थित मुक्ति धाम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मनमोहन त्यागी आवास पर भाजपा द्वारा सरधना मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर विनोद जैन का स्वागत किया गया। इस दौरान मनमोहन त्यागी ने उन्हें कमल का फूल व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नामित सदस्य पिंकी सोम, मंगू प्रधान, दीपक जैन, सुमित वाल्मीकि एवं तरुण माहेश्वरी का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सुभाष वेदप्रकाश, ऋषभ पल्लू, अभिनव त्यागी, महिपाल वाल्मीकि, संजीव गुप्ता, पंकज टाली, कन्हैया लाल त्यागी, विदूषी त्यागी, श्वेता वर्मा, पूजा वालिया, उमा त्यागी मौजूद रहे।