मवाना में शिक्षा सुधार एवं सामाजिक उत्थान ट्रस्ट द्वारा गन्ना समिति में लगाए गए आई कैंप का उद्घ
मवाना। गन्ना समिति कार्यालय परिसर में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर चेयरमैन विनोद कुमार भाटी के सौजन्य से शिक्षा सुधार एवं सामाजिक उत्थान ट्रस्ट, तोफापुर के तत्वावधान और नोएडा के आई केयर हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित हुआ। शिविर का शुभारंभ चेयरमैन विनोद कुमार भाटी ने किया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए किसानों और अन्य लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई। कुल 264 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 36 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। इनका ऑपरेशन नोएडा स्थित अस्पताल में निशुल्क कराया जाएगा। मुफ्त चश्मे और दवाइयां वितरित की गईं। इस मौके पर रघुराज सिंह, उदयवीर सिंह, अजय राय, आदेश भाटी समेत समिति के अधिकारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों का सहयोग रहा।