सरधना। कस्बे में बुधवार शाम रोड शो के दौरान भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विनोद जैन का कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। आदर्शनगर स्थित सुधा देवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि विनोद जैन को एक बार फिर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिया। कार्यक्रम में रामभूल जैन, राजीव जैन, नीरज जैन, मानिक जैन, दीपक शर्मा, राजकुमार शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, मंगू प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद