फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वेट ट्रेनिंग सेंटर तैयार, खुलने का इंतजार

Mon, 22 Jan 2024 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में वेट ट्रेनिंग सेंटर बनकर तैयार है, लेकिन खिलाड़ियों को इसके खुलने का इंतजार है। स्मार्ट सिटी योजना से बने इस सेंटर का इस्तेमाल कर खिलाड़ी अपनी क्षमता को बढ़ा सकेंगे और खेलों में आगे बढ़कर जनपद का नाम रोशन कर सकेंगे।
विज्ञापन

वेट ट्रेनिंग सेंटर मैदान के एक कोने में बना है, जिसमें में प्रशिक्षण की तमाम मशीनें भी रखी गईं हैं। फिलहाल स्मार्ट सिटी के अधिकारी इसके लिए ऑपरेटर की तलाश में हैं। उन्होंने निजी जिम संचालकों को इसके लिए आमंत्रित किया हुआ है। अधिकारियों का मानना है कि यदि उसे ऐसे ही खुला छोड़ दिया गया तो नुकसान होने का खतरा है। उधर, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि वेट ट्रेनिंग सेंटर मुख्य रूप से खिलाड़ियों के वार्मअप के लिए होता है। इसमें वार्मअप के लिए मशीन के साथ ही कई उपकरण ऐसे रखे हैं, जिनके जरिए खिलाड़ी वार्मअप कर सकता है। उन्होंने बताया कि किसी भी खेल का खिलाड़ी जब तक वार्मअप ना करे, तब तक वह अपने खेल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकता है। ऐसे में वेट ट्रेनिंग सेंटर बनाना अच्छा कदम रहा है।
- वेट ट्रेनिंग सेंटर खिलाड़ियों के लिए अच्छा प्लेटफार्म है, जिसके जरिए खिलाड़ी अपनी क्षमता को बढ़ा सकते हैं। सेंटर के संचालन के लिए ऑपरेटर की तलाश जारी है। इसके लिए निजी जिम संचालकों से बात चल रही है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही ऑपरेटर मिलेंगे, जिसके बाद इसे खिलाड़ियों के लिए खोला जाएगा। - अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें