फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तौल लिपिकों ने मानदेय में बढ़ोतरी के लिए काम किया बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मवाना शुगर मिल के केन यार्ड में संविदा कर्मियों (तौल लिपिकों) ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कार्य का बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन धरना शुुरू कर दिया। मिल अधिकारियों के साथ तीन दौर की वार्ता के बावजूद कोई राय नहीं बन सकी। कर्मचारी मांग पूरी नहीं होने तक अपनी मांग पर अडिग हैं। हड़ताल के कारण सुबह 11 बजे गन्ना समाप्त होने के कारण मिल की दोनों यूनिटें बंद हो गईं। गन्ना लदे ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राॅली व बुग्गियों की लंबी लाइन लगने से परीक्षितगढ़ मार्ग पर पूरे दिन जाम रहा। शाम सवा सात बजे आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

मवाना शुगर मिल में गन्ना क्रय केंद्र व मिल गेट के तौल कांटों समेत केन यार्ड में तीन शिफ्ट में संविदा कर्मचारी कार्यरत हैं। उक्त कर्मचारियों ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार सुबह 10 बजे से कार्य बहिष्कार कर दिया और कैन यार्ड में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का आरोप था कि उनको 12 प्रतिशत पीएफ कटने के बाद लगभग 8700 रुपये दिए जाते हैं। मानदेय लगभग साढ़े 11 हजार से बढ़ाकर 15 हजार रुपये किए जाने की मांग की। संविदा कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार के चलते सुबह 11 बजे गन्ना समाप्त होने के बाद मिल की दोनों यूनिटों में पेराई कार्य बंद हो गया।
गन्ना महाप्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव समेत गन्ना विभाग के अधिकारियों ने कर्मचारी को समझाते हुए काम पर लौटने के लिए कहा, लेकिन कर्मचारी टस से मस नहीं हुए। गन्ना महाप्रबंधक ने कर्मचारियों की मांग को अपने उच्च अधिकारियों के सामने रखकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने। तीन दौर की मिल अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, लेकिन सफल नहीं हो सकी। शाम करीब सवा 7 बजे गन्ना समिति के चेयरमैन विनोद भाटी ने मिल अधिकारियों के साथ वार्ता कराकर 18 दिसंबर तक का आश्वासन देकर तौल लिपिकों का धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें