फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेडिंग इनविटेशन अब ऑनलाइन

Mon, 04 Jul 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
शादी का सबसे बड़ा काम इनविटेशन कार्ड का है। जमाना भले ही बदल रहा हो, लेकिन कार्ड की अहमियत कम नहीं हुई है। हां, इनवाइट करने में इनोवेशन जरूर हो रहा है। सोशल साइट और व्हाट्सएप का माध्यम बढ़ा है। अब नया ट्रेंड वेबसाइट डिजाइन कराने का है। वेडिंग के वास्ते यूथ वेबसाइट डिजाइन करा रहे हैं। फैमिली की फोटो के अलावा कंटेंट डिस्पेल किया जा रहा है। वेबसाइट इनवाइट करने के अलावा शादी से पहले शादी जैसा एहसास करा रही हैं। अपने बजट के हिसाब से लोग यह प्लान कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
पहली बार दिया वेबसाइट से निमंत्रण 
फरवरी में विवाह बंधन में बंधे आयुष-प्रज्ञा ने वेडिंग के लिए वेबसाइट डिजायन कराई थी। प्रज्ञा कहती हैं पूरी फैमिली में पहली बार कोई वेडिंग ऐसी हुई थी, जिसमें वेबसाइट से इनविटेशन भेजा गया था। हमारे सारे फ्रैं डस और रिलेटिव्स ने हमारे इनविटेशन स्टाइल को बहुत सराहा। यह आइडिया आयुष का था, जिसे हम सब हमेशा याद रखेंगे। 
 
शादी को यादगार बनाया 
दिसंबर में ही ललित और प्रज्ञा की शादी हुई है। ललित की फैमिली सूरजकुंड में रहती है। बकौल, ललित हमेशा ही मेरी किसी भी काम को हटकर करने की सोच रही है। इसलिए मैंने सोच रखा था कि अपनी शादी में काफी कुछ यादगार करूंगा। इसलिए मैंने वेडिंग का इनविटेशन भी वेबसाइट से दिया था। मैसेज से अपने सभी रिलेटिव्स और फ्रेंड्स को वेबसाइट का लिंक भेजा। हालंाकि कार्ड्स से इनवाइट भी किया था, लेकिन वेबसाइट इनविटेशन भी था। सभी दोस्तों ने इस आइडिया को बेहद पसंद किया। 
विज्ञापन


दिल्ली में डिजाइन कराई वेबसाइट 
जनवरी में प्रखर और मंजरी की शादी हुई है। पीसीएसजे क्लीयर कर चुके प्रखर ने शादी क ी वेबसाइट डिजाइन कराने के लिए स्पेशली फोटो शूट कराया। फोटो शूट ऊंटी में कराया। दिल्ली से वेबसाइट डिजाइन कराई। वेबसाइट में शादी के सारी रस्मों की डेट, वेन्यू मेश्ंान की। पांच पेज की साइट पर अलग-अलग फोटोग्राफ्स भी इस्तेमाल किए गए। उनको सहेजकर रखा है। 
 
मेरठ नहीं दिल्ली से होती डिजाइनिंग
वेडिंग वेबसाइट बनाने का कारोबार मेरठ भी पहुंचा गया है। यहां के लोग खुद या फिर दिल्ली और नोएडा के एक्सपर्ट से यह काम करा रहे हैं। वेबसाइट में शादी क ी सारी रस्में, उनकी टाइमिंग, वेन्यू, दूल्हा, दुल्हन का नाम, परिवार के सदस्यों का नाम रहता है। इसके अलावा दूल्हा-दुल्हन की फोटोग्राफ्स के साथ शादी के सात वचन, एक दूसरे के लिए कही गई बातें भी टेक्सट में अपलोड किए जा रहे हैं। इससे वेबसाइट काफी इंटरस्टिंग और हार्ट टचिंग बन जाती है। 

20 हजार से शुरुआत 
वेबसाइट डिजाइनिंग की कॉस्ट 20 हजार से शुरू होकर एक लाख रुपये तक या इससे अधिक हो सकती है। सामान्य तौर पर वेबसाइट पांच हजार रुपये में डिजाइन हो रही है। स्पेस कितना लेना चाहते हैं, खर्च उस पर भी निर्भर करता है। फोटोग्राफी का खर्च 15 हजार से शुरू है। इस तरह 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये या इससे अधिक की भी वेबसाइट डिजाइन हो रही हैं। 


लोगों की सोच बदली है। युवा शादी और दूसरे आयोजनों के लिए निमंत्रण पत्र के साथ वेबसाइट भी डिजाइन कराने लगे हैं। दिल्ली और मुंबई का ट्रेंड मेरठ में भी अपनाया जा रहा है। वेबसाइट डिजाइनिंग का काम 20-25 हजार से लेकर लाख रुपये तक पहुंच सकता है। - अमित पुरी, फोटोग्राफी एक्सपर्ट

शहर में कई ऐसी फैमिली हैं, जिन्होंने अपने बच्चों की शादी के लिए वेडिंग वेबसाइट बनवाई हैं। कुछ काम मेरठ तो कुछ दिल्ली से कराया गया। शादी के प्रचार और इनविटेशन में यह नया ट्रेंड है। 
विज्ञापन

- नितिन गोयल, फोटोग्राफी एक्सपर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें