फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना की वेबसाइट हैंग, नहीं बनेंगे 'गोल्डन कार्ड'

Sat, 29 Sep 2018 02:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आयुष्मान भारत योजना
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में आयुष्मान योजना के तहत बड़ी संख्या में लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए पहुंचने के कारण बार- बार वेबसाइट हैंग या ठप हो जा रही है। जिस कारण अब सरकारी या निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड नहीं बनेंगे। निर्णय लिया गया है कि 2 अक्तूबर से आधार कार्ड वाले सेंटरों पर ही गोल्डन कार्ड बनेंगे। वहीं गोल्डन कार्ड न बनाये जाने से नाराज़ काफी लोगों ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में खूब हंगामा किया। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक हंगामा चलता रहा।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि अब यह व्यवस्था की गई है कि अस्पतालों में गोल्डन कार्ड नहीं मिलेंगे। जो भी मरीज लाभार्थी होगा, वह अस्पताल में आएगा उसका वेरिफिकेशन किया जाएगा। बीमारी के हिसाब से उसका इलाज किया जाएगा। उसको गोल्डन कार्ड की जरूरत नहीं है, केवल सेंटर में आकर अपनी जानकारी देनी है और उसका वेरिफिकेशन करना है। इसके बावजूद अगर कोई गोल्डन कार्ड रखना चाहता है, तो वह आधार कार्ड वाले सेंटरों पर बनवा सकता है।

विज्ञापन

एसीएमओ डॉक्टर पूजा शर्मा का कहना है कि लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं, इससे परेशानी हो रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें