फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather : यास तूफान का पश्चिमी यूपी में नहीं दिखेगा असर, पांच दिन तक शुष्क रहेगा मौसम, 40 के पार पहुंचेगा पारा

Tue, 25 May 2021 10:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चक्रवाती तूफान 'यास' का असर भी पश्चिमी यूपी तक पहुंचेगा, वहीं इस बार मानसून जल्द ही दस्तक देगा।
विज्ञापन
चक्रवाती तूफान यास - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो, ताउते के बाद अब बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवात तूफान यास उत्तर प्रदेश का मौसम बदलेगा। यास चक्रवाती तूफान का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कम ही दिखाई देगा। जबकि, पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रभाव रहेगा। अगल पांच दिनों में मौसम शुष्क बना होने के कारण गर्मी बढ़ेगी। 
विज्ञापन


ताउते तूफान के असर से बारिश ने 42 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। मई माह में फरवरी जैसी ठंड का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहेगा और पारा बढ़कर 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।

वेस्ट यूपी में लोगों को भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 57 व न्यूनतम आर्द्रता 22 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन


एक्यूआई स्तर में आई गिरावट
एक्यूआई स्तर में दूसरे दिन भी गिरावट रही। मेरठ में मंगलवार को एक्यूआई का स्तर गिरकर 130 पहुंच गया, जो सोमवार को 164 दर्ज किया गया था। बागपत का एक्यूआई 168, गाजियाबाद का 175 और मुजफ्फरनगर का 120 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें