फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 17 से बदलेगा मौसम, गर्मी से मिल सकती है राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। अभी तीन दिन तक राहत के आसार नहीं हैं। 17 जून के बाद मौसम में बदलाव शुरू होगा।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही धूल भरी हवाएं चलीं और आसमान में बार-बार बादलों का डेरा छाया रहा। बारिश न होने से लोगों की उम्मीद धूमिल हो गई। दिन ढलने के बाद हवाओं से थोड़ी राहत मिली। दोपहर के समय उमस भरी गर्मी व लू के चलने से लोग घरों में कैद रहे और हाईवे पर सन्नाटा पसरा रहा। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जल्द ही तापमान 40 के पार जाने की संभावना है। 17 जून से मौसम में बदलाव होगा और 20 जून तक तापमान में गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी लगातार उछाल आता जा रहा है। तापमान बढ़ने के साथ शहर की हवा भी दूषित हो रही है। बुधवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 211 दर्ज किया गया। सबसे प्रदूषित इलाका जयभीमनगर 222 रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें