भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि करीब डेढ़ से पौने दो माह बाद मंगलवार को दिन में मौसम बदला हुआ था।
बढ़ सकता है सर्दी का समय
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि इस सीजन में पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय होने से ठंड का असर बना है। आगे पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय होने से सर्दी का समय बढ़ सकता है। हालांकि बारिश और सर्दी से गेहूं की फसल को काफी लाभ मिलेगा।
300 से कम नहीं हो रहा एक्यूआई
मेरठ और आसपास जनपदों का एक्यूआई 300 से नीचे नहीं आ रहा है। मेरठ के एक्यूआई में बहुत ही मामूली गिरावट दर्ज की गई। अभी दो दिन ऐसे ही उतार चढ़ाव बना रहेगा। बारिश होने के बाद ही एक्यूआई में सुधार आएगा। मेरठ और बागपत का एक्यूआई 330, गाजियाबाद 395, शामली 290 व मुजफ्फरनगर का 310 रहा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/