फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather news: पश्चिमी यूपी में चिलचिलाती धूप कर रही परेशान, उमस ने छुड़ाए पसीने

Fri, 26 Aug 2022 12:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पहाड़ी क्षेत्रों में भले ही झमाझम बारिश हो रही है लेकिन पश्चिमी यूपी से बदरा रूठ गए हैं। पश्चिमी यूपी के लोग अच्छी बारिश को तरस रहे हैं। गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
weather in meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी क्षेत्रों में भले ही झमाझम बारिश हो रही है लेकिन पश्चिमी यूपी से बदरा बिना बरसे ही गुजर रहे हैं। अच्छी बारिश न होने के कारण वेस्ट यूपी में लगातार गर्मी का असर बढ़ता ही जा रहा है। अगस्त में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 

विज्ञापन


पहाड़ों पर बारिश से नदियां उफान पर पहुंच रहीं हैं लेकिन पश्चिमी यूपी के लोग अच्छी बारिश को तरस रहे हैं। मेरठ समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में अगस्त माह में भी चुभती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को  भी सूरज की तेज तपिश और उमस भरी गर्मी ने लोगों को हलकान कर दिया। लोग पसीने से तर-ब-तर हो रहे हैं। हालांकि दोपहर को आसमान पर बादल जरूर छाए लेकिन बारिश नहीं हुई।
 
यह भी पढ़ें: CM Yogi Meerut Visit: आप आए बहार आई आप गए फाइल बंद, लाकोर्पण के बावजूद कई प्रॉजेक्ट अधूरे, जाम से जूझ रहा शहर
विज्ञापन


दिन का तापमान फिर से बढ़ गया है और उमस परेशान कर रही है। बढ़ती उमस के बीच अभी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम में उतार चढाव बना रहेगा। मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में गुरुवार को भी मौसम बदला हुआ था। गर्मी और उमस के बीच लोग दिन भर हलकान रहे।
विज्ञापन


अगस्त माह बीतने को है और गर्मी का असर कम होता नहीं दिख रहा है। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच तापमान भी सामान्य से ऊपर ही चल रहा है। तापमान में मामूली गिरावट आ रही है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं है। लगातार बढ़ती गर्मी व उमस से छूट रहे कसीनो के बीच में गर्मी का असर तेज बना हुआ है मौसम वैज्ञानिक डॉ यूपी शाही का कहना है कि अभी मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा और गर्मी व उमस परेशान करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें