फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Meerut: तेज धूप और उमस बरकरार, दो दिन और बढ़ेगी गर्मी, तापमान 2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना

Thu, 21 Aug 2025 10:35 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिन तक तापमान में करीब 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। तेज धूप और उमस से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

 

विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह से ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आसमान पर सुबह काले बादल दिखाई दिए थे, जिससे बारिश की उम्मीद बनी, लेकिन धीरे-धीरे मौसम बदल गया और तेज धूप निकल आई।

तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। कभी बादल छा जाते हैं, तो कभी धूप चटख हो जाती है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 21 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ 

Trending Videos
विज्ञापन

अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले दो से तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, लेकिन इसके बावजूद गर्मी का असर बढ़ेगा। अनुमान है कि तापमान में करीब 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 31.4°C
न्यूनतम: 26.3°
उच्चतम: 33.8°
सूर्योदय  05:51 am
सूर्यास्त 06:54 pm
हवा की गति -14.8 km/h
आर्द्रता -70%
बारिश की संभावना -20%
चंद्रोदय -3:34pm
चंद्रास्त - 5:52 pm 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें