फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Meerut: मकर संक्रांति पर भी नहीं कम हुए ठंड के तेवर, शीतलहर से कांप रहा जनजीवन

Thu, 15 Jan 2026 11:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Weather  Meerut: मकर संक्रांति के दिन भी ठंड के तेवर कम नहीं हुए। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर तेज बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन
मेरठ में सर्दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मकर संक्रांति के पर्व पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने कोई राहत नहीं दी। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में साफ दिखाई दे रहा है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने शहरवासियों को घरों में कैद कर दिया है और ठंड के नखरे लगातार बने हुए हैं। मेरठ में सुबह से सर्दी का कहर शुरू हो जाता है।सुबह से ही ठिठुरा देने वाली शीतलहर चलनी शुरू हो जाती है और दिन में धूप भी बेअसर दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


 शीतलहर से बढ़ी परेशानी
शीतलहर के चलते दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और देर शाम कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। ठंडी हवाओं और कम धूप के कारण ठंड का असर और तेज हो गया है।

यह भी पढ़ें: कपसाड़ हत्याकांड: पारस के खिलाफ पहले भी दर्ज हुई थी शिकायत, बचाव में जुटे वकील,रूबी की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी महसूस किया जा रहा है। कई दिनों से सूरज के दर्शन सीमित समय के लिए ही हो पा रहे हैं, जिससे सर्दी से राहत नहीं मिल रही।

बुजुर्गों और बच्चों पर ज्यादा असर
ठंड बढ़ने के कारण बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष परेशानी हो रही है। सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवाएं सड़कों पर वाहनों की रफ्तार को भी प्रभावित कर रही हैं।
 
विज्ञापन

18 जनवरी तक ठंड के आसार
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल शीतलहर से राहत मिलने की संभावना कम है। आने वाले दिनों में भी ठंड का असर बना रह सकता है और 18 जनवरी तक मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें