फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather Update: 35 दिन बाद खिली चटक धूप, सर्दी से मिली राहत, इस तारीख से फिर बिगड़ सकता है मौसम

Mon, 19 Jan 2026 11:08 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

West UP Weather Update: कड़ाके की ठंड और कोहरे के बाद 35 दिन में पहली बार चटक धूप निकली। मौसम वैज्ञानिकों ने  फिर मौसम बिगड़ने और तापमान गिरने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
जिले में सुबह से ही खिली धूप। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बाद सोमवार को मौसम ने करवट ली। करीब 35 दिन बाद चटक धूप निकलने से लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप खिलने से तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

विज्ञापन


धूप निकलते ही दिखी रौनक
लंबे समय से ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित था। धूप निकलते ही लोग पार्कों, छतों और सड़कों पर नजर आए। हालांकि सुबह और शाम के समय ठंड अब भी बनी हुई है, लेकिन दिन के तापमान में राहत महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें: आखिरी सलाम: मेजर शुभम सैनी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयकारों से गूंजा मेरठ

विज्ञापन

22 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार 22 जनवरी से मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाने, ठंडी हवाएं चलने और तापमान में गिरावट की संभावना है।

फिर बढ़ सकता है ठंड का असर
मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे रात और सुबह के समय ठंड का असर फिर तेज हो सकता है।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह का तापमान
दिनांक     अधिकतम     न्यूनतम
18 जनवरी      21.4     4.0
 17 जनवरी       20.5     6.4
16 जनवरी     13.6     6.0
15 जनवरी     16.0     5.3
14 जनवरी      16.0     3.1
13 जनवरी    19.8     2.9
12 जनवरी       19.1     4.5
 
मेरठ नौवां प्रदूषित शहर 
एनसीआर में हवा की सेहत फिर से बिगड़ने लगी है। मेरठ समेत आसपास के जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स लाल श्रेणी में पहुंचकर 354 दर्ज किया गया जबकि दिल्ली में 436 और पड़ोसी जिलों गाजियाबाद में 453, ग्रेटर नोएडा 402, हापुड़ 300, नोएडा 429, मुजफ्फरनगर 327 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया। देश के 235 शहरों की सूची भी मेरठ नौवां सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। गंगानगर में 286, जयभीम नगर में 369 एक्यूआई रहा।

प्रमुख स्थानों पर यह रहा प्रदूषण का हाल
 दिल्ली रोड      381 
 बेगमपुल            373 
 तेजगढ़ी चौराहा     310
 गंगानगर           286
 जयभीम नगर       369
 पल्लवपुरम         406
 घंटाघर चौराहा       385
 हापुड़ अड्डा       360
 कमिश्नरी चौराहा     350
 मेडिकल कॉलेज       311
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें