शुक्रवार को शहर में एक्यूआई 236 दर्ज किया गया था। आसमान में उठते धूल और स्मॉग की वजह शनिवार शाम को हालात खराब हो गए। दमे के मरीजों और बच्चों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। निर्माण कार्यों की वजह से दिल्ली रोड पर सबसे ज्यादा प्रदूषण रहा। हालांकि रविवार को बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ और स्मॉग नहीं दिखा। प्रदूषण नियंत्रण की कार्ययोजना पर काम के लिए कमिश्नर सुरेन्द्र सिंह ने 22 अक्तूबर को 17 विभागों की मीटिंग बुलाई है।
कोल्हू और पराली पर नजर रखेंगे लेखपाल
जिलाधिकारी के.बालाजी ने बताया कि कोल्हू और खेतों में पराली पर नजर रखने के लिए लेखपालों की टीम लगाई गई हैं। नगर निगम को भी एक्शन लेने के लिए कहा गया है।
मास्क पहनें, देर से न टहलें
वरिष्ठ फिजिशियन तनुराज सिरोही का कहना है कि सुबह के समय दस बजे मॉर्निंग वॉक से परहेज करें। अगर ज्यादा जरूरी है तो मास्क पहनकर निकलें। स्मॉग के कारण खांसी, जुकाम से संबंधित मरीजों को भी सबसे अधिक परेशानी होने लगती है।
बच्चों के लिए भी बरतें सावधानी
बच्चों को मास्क जरुर पहनाएं, अगर जरूरी है तो टू-व्हीलर पर न ले जाकर कार का उपयोग करें। सुबह के समय बच्चों को खुले में न लेकर जाएं।