फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Today: सुबह से छाए काले बादल, झमाझम बारिश से पारा गिरा, जानें कैसा रहेगा दो दिन का मौसम

Sun, 31 Aug 2025 10:59 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: रविवार को मौसम सुबह से ही बादलों वाला रहा। धूप न निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार और सोमवार को ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 
विज्ञापन
वेस्ट एंड रोड पर बारिश का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आसमान पर सुबह से ही काले बादल छा गए। ठंडी हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह करीब दस बजे कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी और बारिश होने लगी। इस कारण तापमान में भी कमी देखी गई। 
विज्ञापन

अगस्त के महीने में भी 200 मिमी से ज्यादा बारिश होने से इस बार मानसून की मेहरबानी अच्छी रही है। पिछले साल की तुलना में बारिश अधिक होने से फसलों को भी लाभ मिल रहा है। रविवार का दिन भी सुबह से ही बदला रहा। आसमान पर काले बादल छाए। धूप न निकलने से मौसम ठंडा हो गया। हवा में नमी बढ़ने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय जिले में कई जगह बौछारें पड़ीं और कहीं-कहीं पर बारिश भी हुई। पूरे दिन ऐसा ही मौसम बने रहने का अनुमान है। 
 
विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि अभी मानसून की मेहरबानी के चलते बारिश होने की संभावना बनी हुई है। एक सितंबर को भी मेरठ समेत आसपास के जिलों में अच्छी बारिश होगी।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें