फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: मेरठ की हवा खराब, देश के 219 शहरों की सूची में रहा तीसरे स्थान पर, जानें आसपास के शहरों का हाल

Thu, 15 May 2025 08:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बृहस्पतिवार को बागपत का एक्यूआई 280, गाजियाबाद का 281, मेरठ का 315, मुजफ्फरनगर का 292 दर्ज किया गया। दिनभर धूप ने परेशान किया। अगले चार दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहने का अनुमान है।  
विज्ञापन
वेस्ट यूपी में गर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया कि देश के 219 शहरों की सूची में मेरठ तीसरे नंबर पर पहुंच गया। सबसे पहले झुनझुनी 339, दूसरे नंबर पर गुरुग्राम 325 और तीसरे नंबर पर मेरठ 315 दर्ज किया गया, जिस कारण से मेरठ की हवा सबसे ज्यादा खराब रही।
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान पर धुंध का गुबार दिखाई दे रहा था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी सूची में मेरठ बृहस्पतिवार को तीसरे नंबर पर पहुंच गया। इसके अलावा बागपत का एक्यूआई 280, गाजियाबाद का 281, मेरठ का 315, मुजफ्फरनगर का 292 दर्ज किया गया। मेरठ शहर में गंगानगर 308, जयभीम नगर 338, पल्लवपुरम 298, बेगमपुर 310 और दिल्ली रोड पर एक्यूआई 320 रिकॉर्ड किया गया। 
 

उधर, बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप के चलते मौसम बदला हुआ था। दिनभर गर्म हवा चलती रही। पिछले चार दिन से अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास चल रहा है। मेरठ समेत आसपास के जिलों में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। 
 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24. 2 डिग्री रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी चार-पांच दिन तक गर्मी पूरे चरम पर रहेगी। तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन में गर्म हवा भी रहेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें