खेतों में जहां गेहूं की फसल की कटाई का कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं दोपहर तीन बजे मौसम का मिजाज बदलने से किसान चिंतिंत हो उठे हैं। दिन में ही रात जैसा नजारा बन गया। काले घने अंधेरे के बीच तेज आंधी ने भी लोगों को परेशान किया। मेरठ देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हुई है।
सड़क पर आने जाने वाले वाहनों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाहिर है अचानक हुए मौसम में परिवर्तन से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती हैं क्योंकि इससे सबसे ज्यादा गेहूं कटाई और थ्रेशिंग का कार्य प्रभावित होगा।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/