फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Meerut: थोड़ी राहत के बाद फिर बिगड़ा मौसम, शीतलहर के साथ गिरा तापमान, अभी बना रहेगा ठंड का असर

Sat, 14 Jan 2023 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

Meerut Weather News: एक दिन राहत देने के बाद मौसम फिर से बिगड़ गया। शुक्रवार को जहां दिन भर धूप खिली रही, वहीं शनिवार को सुबह से ही मौसम में नमी बरकरार रही और हल्के कोहरे और शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाया।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 दिनों से शहरवासी कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे। नए साल में शुक्रवार को पहली बार शहरवासियों ने खिली धूप का आनंद लिया। तापमान भी बढ़कर 21 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि एक दिन राहत देने के बाद मौसम फिर से बिगड़ गया। शनिवार को सुबह से ही ठंड बढ़ गई। शीत लहर के बीच तापमान में गिरावट आ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 

विज्ञापन

पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान गिरेगा और अगले कुछ दिन कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी फिर से बढ़ोतरी के आसार हैं।
 
शुक्रवार को 24 दिसंबर से मौसम बदला और तापमान नीचे आता गया। नए साल के पहले दिन से कड़ाके की ठंड में लोग ठिठुर रहे। 20 दिन से लोगों को शीत लहर, कोहरे का सामना करना पड़ रहा। नए साल में 13 दिन बाद शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिली। हालांकि, बीच-बीच में बादलों ने सूरज को अपनी आगोश में लिया।
विज्ञापन


खिली धूप से शहर वासियों ने कड़ाके की ठंड में राहत महसूस की। दिन भर लोग छतों पर धूप सेंकते नजर आए। दिन का तापमान भी बढ़कर सीजन में पहली बार 21 डिग्री पर पहुंचा। एक डिग्री बढ़कर न्यूनतम तापमान भी नौ डिग्री पर पहुंच गया। हवा की रफ्तार छह किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। वहीं आज सुबह से ही कोहरा छाया रहा और शीतलहर चली। 
 
यह भी पढ़ें: अनोखी दोस्ती: 12 साल से नेवलों की महंत से है मित्रता, कभी कोबरा से बचाई थी साधु की जान, अब रहते हैं साथ

विज्ञापन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो दिन बाद फिर से मौसम करवट बदलेगा। शीत लहर के साथ कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। वहीं, कृषि प्रणाली के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि शनिवार की सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है। दिनभर मौसम साफ रहेगा।
 
एयर क्वालिटी इंडेक्स में आई गिरावट
शुक्रवार को तेज हवाओं के चलने से शहर के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी सुधार दर्ज किया गया। हालांकि, अभी भी यह स्तर लोगों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मेरठ शहर में गंगानगर सबसे प्रदूषित इलाका 300 रहा। जबकि, जयभीम नगर दूसरे नंबर पर 281 रहा। पल्लवपुरम का एयर क्वालिटी इंडेक्स 163 दर्ज किया गया। मेरठ में शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 248 दर्ज किया गया। बागपत में 275, गाजियाबाद में 286, मुजफ्फरनगर में 138, शामली में 120 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें