मोदीपुरम। मानसून के विदा होने से पहले मौसम एक बार फिर खुशनुमा हो गया। है। शनिवार सुबह से लेकर शाम तक रिमझिम बारिश और धूप के बीच मौसम कई बार बदला। आसमान पर बादल छाए रहे। रविवार को भी बारिश के आसार बने हैं।
दिन में बारिश कहीं ज्यादा तो कहीं कम रही। रात का तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 96 व न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश .8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी मानसून की बारिश का ही असर है। जिसके चलते मौसम दिनभर सुहाना रहा। आज कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।