पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रदूषण से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को दिन निकलते ही कई जिलों की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। सुबह बागपत का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 340, मेरठ का 256, गाजियाबाद का 209 और मुजफ्फरनगर का 393 दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर और बागपत की हवा बेहद खराब स्थिति में पहुंच गई है।