फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी का मौसम: दिन निकलते ही छाया स्मॉग, तापमान गिरने से सुबह-शाम ठंड बढ़ी, इतना रहा एक्यूआई

Tue, 03 Nov 2026 10:25 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत की हवा में मंगलवार को मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह-शाम ठंड का असर बढ़ रहा है। वहीं रात में लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। 
विज्ञापन
सुबह छाए स्मॉग के बीच गुजरते लोग। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीआर में वायु प्रदूषण के स्तर में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मंगलवार को मेरठ की हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे मेरठ का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 169 रिकॉर्ड किया गया, जबकि बागपत का एक्यूआई 185 दर्ज हुआ। मुजफ्फरनगर की हवा भी खराब श्रेणी में बनी हुई है। हालांकि प्रदूषण से अभी पूरी तरह राहत नहीं मिली है। सुबह के समय वातावरण में धुंध के साथ स्मॉग का असर भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

 
Trending Videos

 मौसम में लगातार बदलाव के चलते रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। न्यूनतम तापमान कम होने से सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह के समय हल्की धुंध और स्मॉग के कारण वातावरण में धुंधलापन दिखाई दे रहा है। दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सूर्यास्त के बाद तापमान गिरने से ठंडक बढ़ जाती है। मौसम में आ रहे इस बदलाव के कारण लोगों को दिन और रात के तापमान में अंतर महसूस हो रहा है।
 
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आने से ठंड का असर बढ़ सकता है। सुबह और शाम के समय ठंडक बनी रहने की संभावना है। वहीं, हवा की गति और मौसम की परिस्थितियों के अनुसार वायु प्रदूषण के स्तर में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। फिलहाल एनसीआर की हवा की गुणवत्ता में बड़े सुधार के आसार कम हैं।

एक दिन पहले ये था हाल
सोमवार को बागपत का एक्यूआई 357 पर पहुंच गया था। वहीं मेरठ में 327 और गाजियाबाद में 281 एक्यूआई दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें