फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी का मौसम: स्मॉग की मोटी चादर से ढंका आसमान, मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत में सांस लेना हुआ मुश्किल

Thu, 12 Nov 2026 10:53 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सुबह और शाम के समय प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। हाईवे पर धुंध छा रही है। सांस के रोगियों को परेशानी होने लगी है। आंखों में भी जलन होना शुरू हो गई है। अगले कुछ दिन राहत के आसार नहीं हैं। 
विज्ञापन
मेरठ में दिन निकलने के बाद भी छाई धुंध। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के बाद से प्रदूषण का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह होते ही मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में स्मॉग की मोटी चादर छा गई। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भी दूर तक धुंध दिखाई दी। सुबह के समय सड़कों पर धुंध और प्रदूषण के कारण वातावरण में धुंधलापन बना रहा। सुबह और शाम के समय स्मॉग का असर अधिक दिखाई दे रहा है। हवा की गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में बनी हुई है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

बृहस्पतिवार को मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 307 दर्ज किया गया। वहीं बागपत में 259, मुजफ्फरनगर में 226 और गाजियाबाद में 284 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया। मेरठ की हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है।

रात के समय तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। ठंडी हवा और वातावरण में नमी के कारण सुबह के समय धुंध और स्मॉग का असर अधिक दिखाई दे रहा है। दीपावली के बाद से प्रदूषण में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन अभी तक लोगों को इससे राहत नहीं मिल पाई है। मौसम की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए आगामी दो-तीन दिनों तक प्रदूषण से राहत मिलने के आसार कम हैं।
 

आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में परेशानी
लगातार बढ़ते प्रदूषण का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। स्मॉग के संपर्क में आने से आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी, नाक में जलन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अस्थमा, दमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए प्रदूषित हवा अधिक नुकसानदायक है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से फेफड़ों और हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है।
 
विज्ञापन

प्रदूषण से बचने के लिए बरतें सावधानी
- सुबह और शाम स्मॉग अधिक होने पर खुले में टहलने और व्यायाम करने से बचें।
- जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। बाहर जाते समय अच्छी फिटिंग वाला एन95 मास्क लगाएं।
- बच्चों और बुजुर्गों को प्रदूषण के अधिक संपर्क में आने से बचाएं।
- घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें, खासकर जब बाहर धुंध अधिक हो।
- आंखों में जलन होने पर साफ पानी से धोएं और परेशानी बने रहने पर चिकित्सक से सलाह लें।
- सांस लेने में परेशानी, सीने में जकड़न या लगातार खांसी होने पर लापरवाही न बरतें और डॉक्टर से संपर्क करें।
- अस्थमा और सांस के मरीज अपनी निर्धारित दवाएं और इनहेलर साथ रखें।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें