फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather :पश्चिमी यूपी में तूफान के साथ झमाझम बरसात, 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं

Fri, 11 Jun 2021 03:13 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

रात में तूफान इतनी तेज था कि हाईवे पर चलने वाले वाहन स्वामियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा ।
विज्ञापन
rain in meerut - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनभर उमस भरी गर्मी के बीच शहर वासियों को रात में बारिश ने राहत दे दी। रात में करीब 11:15 बजे आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। तूफान इतनी तेज था कि हवा में होर्डिंग और बैनर उड़ गए। कई जगह पर पेड़ भी गिर गए। तेज तूफान के चलते हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। रात तक बिजली की तड़तड़ाहट के साथ बूंदाबांदी का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


अचानक से आज आंधी तूफान ने सब कुछ थाम सा दिया। तूफान की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक रही। तूफान के चलते शहर से लेकर हाइवे तक कई जगह पर होर्डिंग और बैनर हवा में उड़ गए।

कहीं पर पेड़ तो कहीं पर तार टूटने से बिजली गुल हो गई। हवा की रफ्तार कम होने पर भी बारिश का दौर चलता रहा। तूफान रात में इतनी तेज था कि हाईवे पर चलने वाले वाहन स्वामियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज तूफान के चलते सिवाया टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारियों को भी अंदर सुरक्षित स्थान पर जाकर जान बचानी पड़ी। इस बीच तेज तूफान के चलते हाईवे पर गुजर रहे दुपहिया वाहन स्वामी भी सुरक्षित स्थान पर खड़े हो गए। आधी रात तक बारिश और आंधी का दौर चलता रहा।
विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि हवा की रफ्तार शुरुआत में 50 किलोमीटर प्रति घंटे से भी अधिक रही। करीब 15 मिनट बाद हवा की रफ्तार धीमी होने पर 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रही। तेज तूफान के बीच बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया। अभी 13 जून तक मौसम का मिजाज बदला बदला रहेगा। कभी तेज हवाएं तो कभी उमस के बीच बारिश से भी राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें