फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में तूफान: आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से भारी तबाही, सहारनपुर में बिजली गिरने से दो की मौत

Wed, 21 May 2025 08:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Weather: वेस्ट यूपी में आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से कई जगह पेड़ और होर्डिंग टूट गए। बिजली व्यवस्था पटरी से उतर गई। दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन
आंधी और बारिश। बिजली गुल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, सहारनपुर, शामली और बिजनौर समेत वेस्ट यूपी के अन्य जिलों में बुधवार शाम को अचानक आंधी चलने लगी। तेज हवाओं के साथ ओले पड़े और बारिश ने जनजीवन अस्त व्यवस्त कर दिया। कई जगह पेड़ और होर्डिंग गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया और कई लोग घायल हो गए। वहीं सहारनपुर के खजूरी गांव में बिजली गिरने से 65 वर्षीय अनिल और कुरड़ी गांव के 30 साल के अंकित की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक झुलस गया। 
विज्ञापन



 

वेस्ट यूपी में दिनभर भयंकर गर्मी, उमस और लू ने परेशान कर दिया। लोग पसीने से तरबतर हो गए। गर्मी के कारण सांस लेने में भी कुछ लोगों को परेशानी हुई। वहीं शाम को मौसम ने करवट बदली और आंधी, बारिश के साथ ओलावृष्टि होने लगी। 




 

कई जगह पेड़ गिर गए। बिजली के तार टूटे तो विद्युत व्यवस्था बेपटरी हो गई। सैकड़ों गांवों में अंधेरा हो गया। वहीं आंधी चलने से आम की फसल को करीब 20 फीसदी का नुकसान होने का अनुमान है। अन्य फसलें भी जमीन पर बिछ गई। कई जगह बिजली गिरने से सोलर प्लांट भी फुंक गए। 


 
विज्ञापन

50 किमी की रफ्तार से चली हवा
कई जगह पर करीब 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। होर्डिग्स, बैनर उड़ गए और कई जगह पर पेड़ और पोल भी गिर गए। मेरठ में हाईवे पर ऐसा हाल हो गया, कि दोपहिया वाहन चालक बचने के लिए शेल्टर ढूंढते दिखाई दिए। 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें