फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather news : पश्चिमी यूपी में तेज हवा ने गर्मी से दिलाई राहत, दो दिन बारिश के आसार, मेरठ में एक्यूआई बढ़ा

Sun, 06 Jun 2021 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ का एक्यूआई स्तर लगातार बढ़ रहा है। एक्यूआई 146 के स्तर पर पहुंच गया। बागपत का एक्यूआई 193, गाजियाबाद 191 और मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 175 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
weather news meerut, winter, Rain, मौसम समाचार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दोपहर तक तेज धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली। आज और कल बारिश के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन


मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। शुक्रवार को शाम होते-होते मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाने और तेज हवा चलने से गर्मी से लोगों को राहत मिल गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि छह सात और जून को बारिश के आसार हैं।

मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम 71 व न्यूनतम आर्द्रता 46 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार किमी प्रति घंटा रही। उधर, आंधी की आशंका ने आम के बाग मालिकों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


एक्यूआई स्तर में हुई बढ़ोत्तरी
मेरठ का एक्यूआई स्तर लगातार बढ़ रहा है। एक्यूआई 146 के स्तर पर पहुंच गया। बागपत का एक्यूआई 193, गाजियाबाद 191 और मुजफ्फरनगर का एक्यूआई 175 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें