फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम बदला, झमाझम बारिश से गर्मी दूर, फसलों को भी फायदा

विज्ञापन
मवाना में तेज बारिश से गलियों में हुआ जलभराव। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
बहसूमा/मवाना/माछरा(मेरठ)। क्षेत्र में मंगलवार सुबह से हुई बारिश से लोगों ने गर्मी से राहत दिलाई। मंगलवार को सुबह से बूंदाबांदी शुरू हुई। दोपहर के समय धूप निकलने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर बाद काली बादल आए। जिसके बाद झमाझम बारिश हुई। बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस लें। हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव जरूर हो गया। इस मौके पर विरेंद्र नागर, जोगेंद्र विधुड़ी व राजेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश से खरीफ फसलों को बढ़ने में मदद मिलेग। वहीं, मवाना में भी पूरे दिन रुक रुककर हुई बारिश ने मौसम खुशगवार कर दिया। बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। वहीं, दोपहर में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। चौहान चौक, मोहल्ला हीरालाल आदि में कई स्थानों पर जलभराव हुआ। वहीं, माछरा क्षेत्र में बारिश से जलभराव हो गया। मेघराजपुर में तालाब के पास नाली पर लगे जाल से कूड़ा उसमें अटक गया। जिसके चलते बारिश का पानी रास्तों पर भरने के बाद घरों के अंदर तक पहुंच गया। ग्रामीण सुनील कुमार, ब्रजेश कुमार, राहुल ने आदि ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा नाले मे जाल लगवाया गया था। सूचना पर ग्राम पंचायत सचिव प्रवीन कुमार ने पहुंचकर जाल के पास मजदूरो से सफाई कराई। वहीं, किसान उपदेश दबथला, मनोज कुमार, दीपक काजला, राकेश चौधरी, मनवीर सिंह आदि ने बताया कि बारिश से गन्ना, दलहन, ज्वार, बाजरा को काफी लाभ पहुंचा है और खेतों में धान की रोपाई भी ठीक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें