सीएचसी में परिजनों से घटना की जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : SARDANA
सरधना/रोहटा। गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर मंगलवार को मानपुरी के निकट वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, रोहटा क्षेत्र के मेरठ-बड़ौत मार्ग पर लाहौरगढ़ पुलिया के पास बाइक सवार युवक को ईंट से भरे ट्रक ने कुचल दिया। परिजनों ने इस मामले में तहरीर दी है।
सरधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव निवासी 27 वर्षीय रोहित पुत्र रूपसिंह मंगलवार शाम बाइक द्वारा सरधना से घर लौट रहा था। मानपुरी गांव के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देररात तक घटना में परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक के मुताबिक तहरीर मिलने पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रोहटा क्षेत्र में मेरठ-बड़ौत मार्ग पर लाहौरगढ़ पुलिया के पास ईंट से भरे ट्रक ने बाइक सवार में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवर की मौके पर मौत हो गई। सरूरपुर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र रमेश हलवाई का काम करता है। वह बाइक द्वारा मीरपुर जा रहा था। तभी लाहौरगढ़ पुलिया के पास पीछे से आए ईंट से भरे ट्रक ने रमेश में टक्कर मार दी। जिसमें गंभीर चोट लगने से रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची। उस दौरान शव की पहचान नहीं हो सकी। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह परिजनों को दी। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भज दिया। परिजनों ने घटना की तहरीर दी है। बताया कि रमेश के तीन बच्चे हैं।
बड़ौत मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृतक प्रवीण का फाइल फोटो।- फोटो : SARDANA