फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather Update: आसमान में छाए काले बादल, बूंदाबांदी से बदला मौसम, तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट

Wed, 18 Feb 2026 10:38 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के मोदीपुरम और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में काले बादल और बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया है। तापमान में 3–4 डिग्री गिरावट और प्रदूषण में कमी की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
बूंदाबांदी के दौरान गुजरते वाहन चालक। 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में  बुधवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को ठंडक का अहसास हुआ।
विज्ञापन


पहाड़ों में बदलाव का मैदानों पर असर
पहाड़ी क्षेत्रों में बिगड़े मौसम का असर अब मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के कारण दिनभर मौसम सुहावना बना रहा और गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन

तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट के आसार
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एपी शाही के अनुसार, पहाड़ों पर बदले मौसम के कारण मैदानी क्षेत्रों में बूंदाबांदी का असर बना रहेगा। इससे दिन के तापमान में लगभग 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का एहसास बढ़ेगा।

प्रदूषण से भी मिलेगी राहत
मौसम में आए इस बदलाव का सकारात्मक असर प्रदूषण स्तर पर भी पड़ रहा है। हवा में नमी बढ़ने और बूंदाबांदी के कारण प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद जताई गई है, जिससे लोगों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें