गंगानगर में जिन 2 युवकों का वीडियो वायरल हुआ है। उनकी टेबल पर रखी पिस्टल, रिवॉल्वर, बीयर। स्
गंगानगर। गंगानगर क्षेत्र का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मेज पर दो पिस्टल, एक रिवॉल्वर, बीयर के गिलास और कैन रखी हुई हैं। सामने दो युवक बैठे हैं। यह वीडियो निशु पोसवाल नाम की आईडी से स्टेटस पर अपलोड किया गया है। पुलिस इनकी पहचान व तलाश में जुट गई है।
वीडियो कब का है, इस बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा मोबाइल से यह वीडियो बनाया गया। लोगों का कहना है कि वीडियो में बैठा दिख रहा एक युवक गंगानगर निवासी निशु पोसवाल है, वहीं दूसरा युवक भी एम ब्लॉक निवासी है। उसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो का स्टेटस लगाया है। इस मामले में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में गंगानगर थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हथियारों की भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।