फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाएंगे, होगा जनआंदोलन: रोहित सिंह हिंदू

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा के पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना, निष्पक्ष जांच और सभी दोषियों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। राष्ट्रीय हनुमान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह हिंदू ने कहा कि संगठन मृतक विपिन के पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि आवश्यकता पड़ी तो राष्ट्रीय हनुमान दल लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन भी करेगा।
रविवार को रोहित सिंह हिंदू और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री तरुण कुमार गुप्ता कंकरखेड़ा स्थित मृतक विपिन के आवास पर पहुंचे। शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। इस दौरान परिजनों ने बताया कि उनकी दृष्टि में घटना में अन्य लोग भी शामिल थे। सभी आरोपियों के विरुद्ध निष्पक्ष एवं कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। परिवार ने कुछ अन्य गतिविधियों की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग प्रशासन से की।
विज्ञापन

रोहित सिंह हिंदू ने कहा कि उनका संगठन पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री तरुण कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन फास्ट ट्रैक न्यायालय में प्रभावी सुनवाई और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक सहायता दिलाने के लिए लगातार प्रयास करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश सरकार और मेरठ प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

संभाग अध्यक्ष मनोज तोमर के शारदा रोड स्थित कार्यालय पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित शिवाजी, जिला अध्यक्ष यशराज गुप्ता, मेरठ संभाग अध्यक्ष मनोज तोमर, मेरठ महानगर अध्यक्ष गौरव, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अभिषेक सहित राष्ट्रीय हनुमान दल के पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें