फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शत्रु संपत्ति घोषित हो चुकी मस्जिद के सामने पढ़ेंगे हनुमान चालीसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली के परिवार की जमीन पर बनाई गई मस्जिद को शत्रु संपत्ति घोषित किया जा चुका है। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने कहा कि जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया गया है। संगठन के पदाधिकारी 14 जनवरी को मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
विज्ञापन

संगठन के कैंप कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक हुई। राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि गृह मंत्रालय के शत्रु संपत्ति अभिरक्षक की ओर से शत्रु संपत्ति घोषित करने पर भी जिला प्रशासन ने जमीन को कब्जामुक्त नहीं कराया है। प्रशासन दबाव में काम कर रहा है। शत्रु संपत्ति को प्रशासन अपने कब्जे में लेने में असमर्थ रहा है। अगर शीघ्र प्रशासन ने संपत्ति को अपने कब्जे में नहीं लिया तो 14 जनवरी को शत्रु संपत्ति के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। सरिता शर्मा, प्रवीण जैन, प्रमोद वर्मा, राजकुमार गर्ग, सोनू, संजीव शर्मा, संजय गोस्वामी, सचिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें