फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल को करेंगे नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की ओर से रविवार को गंगानगर स्थित परमात्मा अनुभूति भवन ( ब्रह्माकुमारी राजयोग ध्यान केंद्र ) में बौद्धिक संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी का उद्देश्य 10 मई 1857 के महान क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल की संघर्षगाथा को जन-जन तक पहुंचाना और 1857 से 1867 तक देश के लिए बलिदान देने वाले लगभग एक करोड़ क्रांतिकारियों की शहादत को नमन करना रहा।
विज्ञापन

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि आगामी मई माह में देशभर में बड़े स्तर पर कार्यक्रम किए जाएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 जनपदों के अलावा दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार और गुजरात में भी आयोजन प्रस्तावित हैं। साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, पटना विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भी विशेष कार्यक्रम होंगे। मुख्य कार्यक्रम नौ मई को मेरठ में होगा। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

इस गोष्ठी में बीके मीनू दीदी, बीके सोनम दीदी, बीके पारुल दीदी व ब्रह्म कुमार नरेंद्र भाई, पूर्व पार्षद गुलबीर सिंह, प्रधानाचार्य सुगम सिंह धामा रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें