फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: निडर होकर गलत का विरोध करना चाहिए

Fri, 10 Oct 2025 06:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
मिशन शक्ति कार्यक्रम में छात्रों को जानकारी देते सीओ किठौर (संवाद)
विज्ञापन
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत सीओ ने छात्राओं को दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। कस्बे के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ छात्राओं को आत्म सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। कहा कि निडर होकर गलत का विरोध करना चाहिए।
विज्ञापन

सीओ ने बालिकाओं को आत्मरक्षा, उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बाद में बालिकाओं के आवासीय व्यवस्था और भोजन की व्यवस्था भी देखी। सीओ ने बताया कि बेटियों को आत्मविश्वासी बनना चाहिए। विषम परिस्थितियों में डरने के बजाय साहस के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। आज के समय में समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हर नारी को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने 1090, 181, 112 और 1076 के बारे में विस्तृत जानकारी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें