फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जीने का हक हमारा भी है गरीब है अपराधी नहीं

विज्ञापन
हस्तिनापुर में खोके के बहार खड़ा होकर अपील करता दुकानदार स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर में खोखा हटाने पर स्वामियों ने लगाए मार्मिक अपील वाले पोस्टर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


हस्तिनापुर। नगर पंचायत द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी की शिकायत पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत केंद्र के समीप रखे गए खोखों को हटाए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को खोखा स्वामियों ने अपने खोखों पर मार्मिक अपील वाले पोस्टर लगाकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
कृषि विज्ञान केंद्र प्रभारी ने केंद्र के दोनों ओर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद गत छह जनवरी को नगर पंचायत ने पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में अभियान चलाकर मुख्य मार्ग और बंगाली बाजार मार्ग पर कृषि विज्ञान केंद्र के पास रखे सभी खोखों को हटवा दिया था। इस दौरान खोखा स्वामियों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के चलते सभी खोखे हटा दिए। हाल ही में चार दिन पूर्व दो-तीन खोखा स्वामियों ने पुनः वहां खोखे रखे तो नगर पंचायत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर चेतावनी दी। दोबारा खोखे जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित खोखा स्वामी महेश, राजू, ब्रहमपाल, निखिल, शहजाद, इलयास, साबू आदि ने बताया कि वह करीब 30 वर्षों से इसी स्थान पर खोखा लगाकर अपना रोजगार चला रहे थे और उसी से अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उनका कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें जबरन वहां से हटा दिया गया, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें