फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जलभराव से बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों पर खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- ऊर्जा निगम के एसडीओ ने नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में लगातार हो रही बारिश के बीच विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को लेकर ऊर्जा निगम के एसडीओ रूपेश कुमार ने नगर पालिका को ज्ञापन सौंपकर स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों और बिजली के खंभों के आसपास पानी भरने से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
पत्र में बताया गया कि टाउन हॉल रोड नगर का प्रमुख मार्ग है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव होने से ट्रांसफार्मरों और बिजली के खंभों के आसपास लंबे समय तक पानी जमा रहता है। इससे खंभों के क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ करंट फैलने और अन्य विद्युत दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि टाउन हॉल रोड के अलावा बिनौली रोड, तहसील रोड, कुम्हारान मोहल्ला, गुजरान गेट, बुध बाजार, घोसियान और छबड़िया रोड समेत कई प्रमुख क्षेत्रों में भी यही समस्या बनी हुई है। उन्होंने नगर पालिका से इन स्थानों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि ऊर्जा निगम समय-समय पर बिजली के खंभों की अर्थिंग कराता है तथा बारिश के दौरान लीकेज करंट की जांच भी की जाती है। बावजूद इसके यदि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहेगी।
विज्ञापन

रूपेश कुमार ने नगर पालिका से मांग की है कि ट्रांसफार्मरों और बिजली के खंभों के आसपास होने वाले जलभराव को प्राथमिकता के आधार पर समाप्त कराया जाए। साथ ही पूरे नगर में ऐसे सभी स्थानों का सर्वे कराकर स्थायी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा और सुविधा बनी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें