मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोटर्स स्टेडियम में फुटबाल मैदान और सिंथेटिक ट्रैक पर बारिश का पानी भरने के कारण अभ्यास नहीं हो सका। स्टेडियम में प्रतिदिन 400 से 500 खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। यहां फुटबाल, तीरंदाजी, फुटबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल समेत कई खेलों के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। शुक्रवार को मैदान में पानी भरने के कारण पंप लगाकर पानी निकालना पड़ा। वहीं, सिंथेटिक ट्रैक के बीच स्थित मैदान में पानी भरने के कारण मैदान की घास तक नहीं काटी जा सकी। आगामी दिनों में यहां सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप व सितंबर में एथलेटिक्स सीरीज का आयोजन किया जाना है। वहीं, गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में भी बारिश के कारण मैच रद हो गए। बारिश के कारण कोई क्रिकेट मैच नहीं हो सका। संवाद