फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हल्की बारिश होते ही माधवपुरम में जलभराव, लोगों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट... दोबारा डाली है।
विज्ञापन


- जानकारी लगते ही स्थानीय पार्षद भी मौके पर पहुंचे

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। हल्की बारिश होते ही बुधवार को माधवपुरम में कई जगह पर जलभराव हो गया। इसको लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी लगने पर स्थानीय पार्षद दीपक वर्मा मौके पर पहुंच गए। पार्षद ने लोगों को आश्वासन दिया कि पानी निकासी के लिए निगम ने दिल्ली रोड स्थित शताब्दीनगर मेट्रो स्टेशन के पास तीन पंप लगाए हैं। बारिश होते ही तीनों पंप चलाकर पानी निकासी का कार्य शुरू हो जाता है।

स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और देवलोक कॉलोनी में एक-एक फीट पानी भरा हुआ है। बुधवार को बारिश शुरू होते ही माधवपुरम के लोगों ने निगम अफसरों और फिर पार्षद को फोन करने शुरू कर दिए। आरोप लगाया कि हल्की बारिश में ही कई जगहों पर जलभराव हो गया। इसको लेकर लोगों में निगम के प्रति नाराजगी होने लगी और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

लोगों का कहना कि निगम ने पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था नहीं बनाई। हालात यह है कि हल्की बारिश होते ही जलभराव का संकट मंडराने लगता है। भाजपा पार्षद दीपक वर्मा ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया है कि बरसात में पानी निकासी से जलभराव नहीं होगा। बरसात शुरू होते ही निगम द्वारा लगाए पंप चला दिए जाएंगे। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि दिल्ली रोड पर पानी निकासी के इंतजाम निगम ने कर रखे हैं।
विज्ञापन


बरसात में पंप न चलने पर नाराजगी

बुधवार को हल्की बारिश होते ही माधवपुरम के कई लोग शताब्दीनगर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे। जहां पर पानी निकासी के लिए लगाए पंप बंद मिले। लोगों का कहना है कि बरसात में भी ये तीनों पंप नहीं चलाए जाते हैं। स्थिति भयावह होने के बाद ही पंप को चलाया जाता है। लोगों की सूचना पर पार्षद ने भी मौके का मुआयना किया। पार्षद का कहना है कि बरसात तेज होते ही तीनों पंपों को चलवाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें