फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख लोगों को आज होगी पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गंगा में बाढ़ की वजह से बंद की गई गंगनहर को खोलने के बाद बुधवार को भोला की झाल पर पानी के साथ काफी मलबा पहुंचा। इसके चलते गंदे पानी को वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बुधवार शाम को लिया जा सका। इसे साफ करने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर बाद शहर में गंगाजल की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन

उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के चलते भारी मात्रा में सिल्ट और मलबा आने से शनिवार रात को गंगनहर बंद कर दी गई थी। इस कारण सोमवार से भोला की झाल स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से शहर में होने वाले गंगाजल की आपूर्ति ठप पड़ी है। बाढ़ का असर कम होने के बाद गंगनहर को चालू कर दिया गया। बताया गया कि मंगलवार देर रात पानी भोला की झाल पर पहुंच गया, लेकिन पानी में मलबा और बदबू होने के कारण इसे बुधवार सुबह प्लांट में नहीं लिया जा सका। प्लांट मैनेजर गौरव चौधरी का कहना है कि पानी को पूरी तरह साफ करने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर बाद पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। बता दे कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गंगाजल की आपूर्ति ठप होने से शहर के करीब छह लाख लोगों को गंगाजल नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें