5बी - सुबह के समय हुई हल्की बारिश से मुख्य मार्ग पर जलभराव। (मवाना)
- फोटो : MAWANA
बारिश के चलते जलभराव से परेशानी
मवाना। सोमवार सुबह में हुई हल्की बारिश से जहां किसानों के चेहरे पर हल्की खुशी दिखाई दी। वहीं, लोगों को भी कुछ समय के लिए गर्मी से निजात मिली। कई स्थानों पर जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हल्की बारिश ने ही नालों की सफाई की पोल खोलकर रख दी है।
काफी समय से गर्मी और उमस के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया था। आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने के बावजूद मवाना नगर में बारिश नहीं हुई थी। आज पहली बारिश सुबह के समय नगर के लोगों को मिली। जिससे लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी और उमस से राहत मिली। दोपहर होते होते फिर से धूप निकलने के कारण गर्मी के फिर वही हालात उत्पन्न हो गए।
वहीं, इस बारिश से खेतों में खड़ी गन्ने की फसल और धान की फसल के लिए लाभदायक साबित होगी। वहीं, इस बारिश के कारण नालों की सफाई की पोल खोलकर रख दी है। मोहल्ला हीरालाल, तेलियों वाला कुआं तथा मुख्य मार्ग पर जलभराव से लोगों को दो-चार होना पड़ा है।
वहीं, जलभराव के संबंध में नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया का कहना है कि अभी नालों की सफाई का कार्य चल रहा है। एक सप्ताह में यह कार्य पूरा हो जाएगा। वहीं, मुख्य मार्ग पर डाले गए पाइपों की सफाई के संबंध में उनका कहना था इस पर भी विचार किया जा रहा है।