संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कालंद में छात्र छात्राओं ने भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और आमजन को शरबत पिलाने का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं और शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता की।
विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या ऐमन ने बताया कि गर्मी के इस प्रकोप में प्यासे राहगीरों को शीतल जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में स्काउट गाइड प्रभारी राखी के नेतृत्व में यह सेवा कार्य प्रतिवर्ष कराया जाता है। जल सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है। स्थानीय लोगों ने विद्यालय के इस जनहित कार्य की सराहना की। इस अवसर पर दीपिका, हर्ष वंदना नेहरा, अंजलि, अलका तोमर, मीनाक्षी तोमर, प्रियंका सिंह मौजूद रहे।