बिजनौर। जिले में बारिश रुकने के बाद अब नदियों कटान शुरू कर दिया है। जिले में गंगा, मालन, खो, बनैली, पीली आदि नदियों में बारिश के दौरान खासा उफान था। जिससे आसपास के खेत और गांवों में पानी भर गया था। वहीं अब बारिश रुकने के बाद नदियों का जलस्तर कम हुआ तो नदियां खेतों में भूमि कटान कर रही है। जलीलपुर, चंदक क्षेत्र में गंगा कटान से खेती प्रभावित हो रही है। पहले नदियों में बाढ़ और अब कटान से लोग परेशान हैं। बिजनौर बैराज पर पहले गंगा 219.90 मीटर पर बह रही थी जो अब घटकर 219.40 मीटर पर रह गई है। शनिवार को हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज से 110584 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जबकि बिजनौर बैराज से 64432 क्यूसेक पानी छोड़ गया। जिससे तटबंध, सड़क क्षतिग्रस्त होने लगे हैं।