नूरपुर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जन संवाद गोष्ठी में मंचासीन अतिथिगण।
बिजनौर, नूरपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में शनिवार को भारत बैंक्वेट हाल में जन संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल, संगठन संस्थापक नेकीराम गर्ग ने किया। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। गोष्ठी को अपर पुलिस अधीक्षक राम अर्ज,एसडीएम रितु रानी,महिला कल्याण अधिकारी रविता राठी, सीओ सर्वम कुमार, पालिकाध्यक्ष डाॅ. एमपी सिंह, युवा प्रदेश प्रभारी तसलीम अहमद, भाजपा नेता धर्मेंद्र जोशी, मेलाराम गंभीर आदि ने संबोधित किया। गोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष सतवंत सिंह सलूजा, मंडल प्रभारी जावेद रहमान, जिलाध्यक्ष सत्यम विश्नोई, अलीसा सिद्दीकी, सरस्वती जोशी, पूर्व चेयरमैन हाजी इरशाद अली आदि उपस्थित रहे।