फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह बाद भी पाइप लाइन से नहीं जोड़े गए कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। चीनी मिल रोड स्थित जगन सिनेमा से लेकर किला बस अड्डे तक बिछाई गई नई पाइप लाइन से दो सप्ताह बाद भी उपभोक्ताओं के कनेक्शन नहीं जोड़े जा सके हैं। जिस कारण उपभोक्ता पेयजल को लेकर परेशान हैं। वहीं, व्यापारी एवं राहगीर सड़क खुदी होने से परेशान हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि जगन सिनेमा से लेकर किला बस अड्डे तक लगभग 30 दुकानदार एवं 12 परिवार रहते हैं। इन परिवारों को सड़क पार पाइप लाइन से पेयजल कनेक्शन दिया था। इस पाइप लाइन में प्रेशर नहीं आने से उपभोक्ताओं को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा था। उनकी शिकायत पर नगर पालिका ने दूसरी साइड में खुदाई कराकर नई पाइप लाइन बिछाई। जिससे उपभोक्ताओं के कनेक्शन सड़क पार से हटाकर नई पाइप लाइन से जोड़े जा सकें। इस कार्य को पूरा हुए लगभग दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक पाइप लाइन से कनेक्शन नहीं जोड़े जा सके हैं। जिस कारण अब भी उपभोक्ताओं को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। वहीं, सड़क खुदी होने से टाइल्स इधर-उधर पड़ी होने से व्यापारियों एवं राहगीरों को दिक्कत हो रही है। सड़क खुदी होने एवं यहां नजदीक में एक इंटर कॉलेज की छुट्टी होने पर जाम लग जाता है। उपभोक्ताओं ने जल्द नगर पालिका में शिकायत करने की चेतावनी दी है। वहीं, चेयरमैन मौ. अय्यूब कालिया का कहना है कि जल्द ही उपभोक्ताओं के कनेक्शन जोड़कर पेयजल की समस्या से छुटकारा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें