बिजनौर में शुक्रवार को तेज बारिश से आदर्श नगर के सामने हुए जलभराव से निकलते वाहन। संवाद
बिजनौर। जनपद में शुक्रवार सुबह से जमकर बारिश हुई। हवा के साथ तेज बारिश होने से गन्ना व चारे की फसल गिर गई। झालू बिजलीघर पर बिजली गिरने से नुकसान हुआ। मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से गंगा समेत अन्य सहायक नदियों में उफान आ गया। भीम गौड़ा बैराज हरिद्वार से शाम 5 बजे 2.30 लाख क्यूसेक पानी पास हुआ है। वहीं, रामगंगा नदी में पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ने का अलर्ट जारी किया गया। बारिश व पेड़ों की टहनियों से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश से शहर की पॉस कालोनियों में जलभराव हुआ।
नगीना मौसम वेधशाला, अनुसंधान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को जनपद का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस और 20.0 एमएम बारिश मापी गई। मौसम वेधशाला के वैज्ञानिकों का कहना है कि कल भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
बारिश के बाद बरतें सावधानी, एकत्र न होने दें पानी
बिजनौर। फिजीशियन
डॉ. विक्की सिंह के अनुसार बारिश के बाद संक्रमण फैलने का खतरा अधिक रहता है। गीले कपड़े न पहनें, ठंडा पानी न पिएं, ताजा एवं स्वच्छ भोजन खाएं। साथ ही कहीं भी पानी एकत्र न होने दें।
किसानों को फिर बाढ़ का सताने लगा खतरा
अफजलगढ़/कादराबाद। नदियों में पानी आने से किसानों को नुकसान की आशंका है। ग्रामीण केवल सिंह, मेजर सिंह, गौगी सिंह, वीरचंद्र, लखविंदर सिंह, गुरपेज आदि का कहना है कि अभी तो पानी की स्थिति सामान्य है। गांव खदरी, कुआखेड़ा खदरी, भोगपुर, कटारमल, प्रेमपुरी, जमनपुर आदि गांवों में नुकसान की आशंका रहती है। उधर, गांव आलमपुर गांवड़ी, माननगर, भूतपुरी व मनोहरवाली आदि के काफी किसानों की खेती रामगंगा नदी के पार है।
बारिश से सड़कें जलमग्न
नींदड़ू। शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश से सड़कें जलमग्न हो गईं और दुकानों में भी पानी भर गया। जामा मस्जिद के मुतवल्ली नईम अहमद ने बताया कि छत के चारों ओर लगी लोहे की रेलिंग टूटकर आंगन में आ गिरी। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई नहीं था।