फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खादर क्षेत्र से उतरने लगा है गंगा का पानी

विज्ञापन
गंगा के घटते जलस्तर के बाद ग्राम फतेहपुर प्रेम में तटबंध कटान से रोकने में जुटे लोग। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गंगा रौद्र रूप दिखाने के बाद अब शांत हो गई है। इससे बाढ़ का पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है। हालांकि अभी कई इलाके में पानी जमा है। वहां के हालातों पर प्रशासन नजर रखे हुए है।
विज्ञापन

क्षेत्र में लगातार तीन दिन तक रौद्र रूप दिखाने के बाद बृहस्पतिवार को गंगा शांत नजर आई। जलस्तर में पिछले दो दिनों के मुकाबले काफी गिरावट दर्ज की गई है। बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार के अनुसार बृहस्पतिवार शाम गंगा का जलस्तर 81 हजार क्यूसेक पर चल रहा है। जलस्तर में कमी आने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी कुछ कम हुई है। हालांकि पानी पूरी तरह नहीं उतरा है। इससे क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। पानी भरा होने से फसलें प्रभावित हुई हैं। वहीं, पानी से क्षेत्र की सड़कों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई गांवों के संपर्क मार्गों पर अब भी काफी पानी जमा है।
तटबंध की ओर कटान जारी
ग्राम फतेहपुर प्रेम स्थित तटबंध के समीप कुछ दूरी पर हंसापुर व सिरजेपुर गांव स्थित हैं। तटबंध पर लगे बाबा बूटा सिंह के अनुसार गंगा का रुख अब इन गांव की ओर हो गया है। तटबंध के निकट भी कटान जारी है गंगा का जलस्तर कम होते ही कटान शुरू हो गया है। यह खादर क्षेत्र के लिए परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।
विज्ञापन

जंगल में भरा है पानी
अब भी क्षेत्र के दर्जनों गांवों के जंगल में पानी भरा हुआ है। इसी कारण कई एकड़ धान की फसल डूबी हुई है। वहीं, क्षेत्र के किसानों की माने तो फसलों को काफी नुकसान हुआ है।
चारे का संकट गहराया
बीते सोमवार को गंगा में अचानक बढ़े जलस्तर से मुजफ्फरनगर क्षेत्र में तटबंध टूट गया था। जिस कारण हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र के कई गांवों के जंगल में पानी भरा गया। जिस कारण ग्रामीणों के सामने चारे का संकट गहरा गया है। उन्हें पानी के बीच से गुजरकर चारा जुटाना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि पानी भरा होने से चारा गलने के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें