फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत का बदला लेने के लिए की मौसा की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मां की मौत का बदला लेने के लिए की मौसा की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मवाना। मखदूमपुर निवासी राजेंद्र की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी जोगेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपनी मां की मौत का बदला लेने के लिए मौसा की गला दबाकर हत्या की थी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी को गांव मखदूमपुर निवासी राजेंद्र पुत्र भंगेल का शव नासरपुर के जंगल में ईख के खेत में पड़ा मिला था। उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी। जिसके संबंध में राजेंद्र के भतीजे ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि चाचा राजेंद्र मजदूरी करता था और मवाना में ठेकेदार के पास पैसे लेने गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे आरोपी जोगेंद्र पुत्र धर्म सिंह निवासी गांव नासरपुर को नासरपुर मोड़ के पास नहर पुल से गिरफ्तार कर लिया। जोगेंद्र के साथी शिवम उर्फ शुभम पुत्र जयपाल निवासी नासरपुर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी जोगेंद्र ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसकी मां ओमबीरी (मृतक राजेंद्र की साली थी) की मौत हो गई थी, जिसका जिम्मेदार वह अपने मौसा राजेंद्र को मानता था। इसी रंजिश के चलते नासरपुर के जंगल में साथी शुभम उर्फ शिवम के साथ मिलकर मौसा की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें