फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: न्याय नहीं मिलने पर सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना (मेरठ)। जमीन बेचने के बहाने उत्तराखंड निवासी प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ की ठगी किए जाने के मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पीड़ित ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि तहरीर के बाद भी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। पीड़ित ने वीडियो जारी कर जल्द न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उत्तराखंड के नई टीहरी रोड चंबा निवासी मुकेश गुनसोला ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने सरधना क्षेत्र में गंगनहर के नजदीक प्लॉटिंग के लिए सरधना के मोहल्ला कुम्हारान निवासी पिता-पुत्र से करीब 10 बीघा जमीन का सौदा किया था। इस जमीन के लिए उसने पिता-पुत्र को एक करोड़ रुपये दिए गए थे। आरोप है कि उक्त लोगों ने रुपये लेने के बाद मुकेश के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं की और न ही रुपये वापस कर रहे हैं। रविवार को रुपये मांगने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट की और उसे गंगनहर में फेंकने का प्रयास भी किया।
आरोप है कि पीड़ित को मामला उत्तराखंड का होने की बात कहकर टरकाया जा रहा है। जबकि घटना सरधना में हुई है। पीड़ित ने सोमवार को वीडियो मैसेज वायरल करते हुए जल्द न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें