मवाना। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पति व तीन बच्चों के साथ-साथ प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी है। वह सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी के आफिस पहुंची। प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसका सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घरेलू मामला बताते हुए इसमें कुछ नहीं करने की बात कही। इसके बाद महिला पति को वकील के पास लेकर चली गई कि और उससे तलाक मांगा।
महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को बताया कि उसके तीन पुत्र 17, 16 व 15 वर्षीय हैं। उसने ननद की बेटी को गोद ले रखा है। जिसकी उम्र 13 वर्ष है। उसका दो साल से सरधना क्षेत्र के गाव बहादरपुर निवासी व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह प्रेमी के बिना नहीं रह सकती। परिवार वाले मान नहीं रहे हैं। उसके लिए प्रेमी के साथ-साथ पति, बच्चे भी जरूरी हैं। इसलिए उसे बच्चों, पति और प्रेमी के साथ रहने दिया जाए। महिला ने बताया कि वह हस्तिनापुर पुलिस के पास भी गई थी। पुलिस ने उसे तहसील जाने को कहा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी आशीष शर्मा ने कहा कि वह इसमें कुछ नहीं कर सकते। यह घरेलू मामला है। इसके बाद महिला तलाक लेने की बात कहते हुए पति को वकील के पास लेकर चली गई। महिला के पति का कहना है कि उसने पत्नी से कह दिया है कि यदि प्रेमी उसे रखता है तो वह लिखकर देकर उसके पास चली जाए।